Saturday, 5 December 2015

Mere khwab

कुछ ख़्वाब देखे थे कभी मैंने खुली हुई आँखों से ,
बह रहे हैं मेरी आँखों से अब आँसू बनकर। 
तिनका-तिनका जोड़ कर बनाया था आशियाँ जिनके लिए ,
वो मेरे अपने ही आते हैं मेरे पास अब मेहमाँ बनकर। 
चाहता है मेरा दिल रहना दूर सबसे बस अपने में ही गुम और तनहा ,
नहीं भूलती हैं यादें जो साथ हैं मेरे साया बनकर। 
ज़िन्दगी क्या कहूँ  और कैसे करूँ शिक़वा-शिकायत भी  कोई ,
मेरा नसीब रह गया है तेरे हाथों में खिलौना बनकर। 
काली रात की तरहा घिर आया है उदासी का अंधेरा गहरा ,
घबराया हुआ दिल चाहता है कोई आये उम्मीद की सुबहा बनकर। 


सुनीताशर्मादुबे
11June 2013

No comments:

Post a Comment